मूंगफली के लड्डू रेसिपी

मूंगफली के लड्डू रेसिपी फोटोज के साथ।
यह लड्डू बनाना बहुत ही आसान है।  इसके लिए सिर्फ तीन चीज़ों  की आवश्यकता है।  मूंगफली, गुड़ और इलाइची।  इन लड्डुओं को बांधना भी बहुत आसान है। सर्दियों में इन लड्डुओं का सेवन ज़रूर करें.  इससे  त्वचा में चमक बनी रहेगी  और यह वजन कण्ट्रोल में रखने में भी सहायक होता है। यह एक अच्छा टी टाइम स्नैक है।  इसे काफी दिन तक स्टोर कर के रखा जा सकता है।

Read Peanut Laddu recipe in English






सामाग्री :

मूंगफली - १/२ कप
गुड़ - १/४ कप
इलाइची - ४-५

इतनी सामग्री से ६ - ७ लड्डू बनेंगे।

विधि:

१. मूंगफली को भून लें. थोड़ा भूरा होने पर दूसरे बर्तन में निकल ले और ठंडा होने दें। 


२. ठंडा होने क बाद हाथों से रगड़ कर  उसका छिलका हटा दीजिए।


३. एक मिक्सर में इस भुनी हुई मूंगफली  को डालें।


४. कद्दूकस किया हुआ गुड़ और इलाइची भी मिला दें। 






५. एक बार थोड़ी देर के  लिए मिक्सर चलाएं . मूंगफली और गुड़ पिस चुके होंगे. 


६. ऐसे ही थोड़ी देर और करने से मूंगफली तेल छोड़ने लगेगी और मिक्सचर बंधने लगेगा। एक बार में लम्बे समय तक मिक्सर न चलाएं. ६-७ सेकंड्स  लिए चला कर  चेक करें और फिर दोबारा चलाएं।


७. तीन से चार  बार ऐसा करने से मिक्सचर तैयार  हो जाएगा।  ये मिक्सचर पहले से ही थोड़ा सा मिलने लगता  है। इसी वजह से इसके लड्डू बांधना बहुत ही आसान हो जाता  है। 


८. थोड़ा सा मिक्सचर हथेली पर लें और उसे गोल आकर देना शुरू करें. बड़ी ही आसानी से लड्डू बांधने लगेंगे। 



९. लड्डू त्यार हैं .इसी  तरह से सारे लड्डू बाँध लीजिये।


१०.  इन लड्डुओं को किसी एयर टाइट कंटेनर में रखें.  इन्हे काफी दिन तक रखा जा सकता है।


अपने अनुभव नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में ज़रूर शेयर करें. 







0 comments:

Post a Comment